Friday, April 16, 2010

ख्वाहिशो की स्टेटस रिपोर्ट

4316811677_b0e7bcf1c6 आसमान तब भी उतना ही बड़ा था… बारिशें तब भी पूरा ही भिगोतीं थीं… वो पानी के बताशे तब भी लार गिरवाते थे… और वो आइसक्रीम तो उफ़्फ़…

अस्थमा मरीज होने के कारण ठंडी चीज़ें खाना मना था… मतलब घर वालो के सामने खाना मना था… बाहर तो बस कुल्फियों के दौर चलते थे… तबियत खराब होने पर पुछाई होती थी कि क्या खाया, कब खाया… तो हम कोई हरिश्चन्द्र थोडे ही थे…

सपनो की एक दुनिया थी जहा के हम सिकंदर थे… सपनो मे हम स्ट्रीट हॉक की बाईक चलाते थे… तो कभी एक ओवर मे छह छ्कके मारते थे… आस पास काफ़ी काल्पनिक पात्र थे- सुपर कमांडो ध्रुव तब इसलिये अच्छा लगता था कि उसके पास कोई स्पेशल पावर नही थी और वो हमारे जैसा आम इन्सान ही था… ईश्वर जैसे काल्पनिक पात्र से तो हम घन्टो बतियाते रहते थे और बात बात पर कुछ न कुछ माँगा करते थे…

फ़ूफ़ा जी इरीगेशन डिपार्ट्मेन्ट मे इन्जीनियर है… हमे लगता था कि बडे पैसे वाले है… एक बार चुपके से खत लिखकर दांत चियारते हुये कुछ बोर्ड गेम्स की ख्वाहिश जाहिर कर दी… बोर्ड गेम्स तो आये पर माता श्री ने हमारी अच्छी क्लास ली और इन ख्वाहिशो को वहीं विराम लगा… अभी कुछ दिन पहले बनारस गया था… बोर्ड गेम्स की उमर तो निकल गयी थी…   फ़ूफ़ा जी बोले चलो आज तुम्हे ज़िन्दगी की सच्चाई दिखाये… कुछ फ़िलोसोफ़िकल मूड मे थे… नही तो हम कुछ अज़ीब से मूड मे रहे होगे जो उन्होने पढ लिया होगा…

जो भी हो, थोडी देर मे हम लोग मणिकर्णिका घाट पर खड़े थे… लाशें धू धू करके जल रही 4123919016_4719912769थी… लोग बिलख रहे थे… वहीँ कुछ लोग लकड़ियाँ बेच रहे थे… चन्दन की वीआईपी लकड़ियाँ भी थी… फ़ूफ़ा जी हमको समझा रहे थे कि ये कटु है लेकिन सत्य है… सबको यही आना है…

और हम सोच रहे थे कि ख्वाहिशे भी कैसी कैसी… कुछ ख्वाहिशे जो जल रही है और कुछ वही तराजुओ पर तौली जा रही है…

ज़िन्दगी की इस रेलगाड़ी में ख्वाहिशो को हर प्लेट्फ़ार्म पर चढ़ते-उतरते देखा है… बुद्धा की तरह मैं भी पशोपेश में हूँ कि ज़िन्दगी का लक्ष्य क्या होना चाहिये?

 

_______________________________________________________________

अपनी पहली कविता जो मैने ८-९ साल की उम्र मे लिखी थी और जो लखीमपुर खीरी के एक लोकल डेली मे छपी थी… बडे बडे कविगण किसी बात का कोई शक न करे… उस जमाने मे वो पेपर वकीलो को फ़्री मे मिलता है… यानी उसे कोई नही पढता था… वैसे पढता उसे अभी भी कोई नही है :)

 

मेरे घर मे आयी टीवी
मैने उसमे देखी बीवी

’चित्रहार’ मे आया गाना
कल – परसो तुम भी ले आना॥

सब – पढ्ते है उपन्यास
सोमवार को आया ’उपन्यास’,

मंगलवार को आये ’हमराही’
बुधवार को ’तलाश’ की बारी

गुरुवार को ’बानो – बेगम’
शुक्रवार को ’संघर्ष’ का कार्यक्रम

नाट्क देखो बडा विशाल,
शनिवार को आया ’मशाल’,

समाचार मे आया टैंकर
रविवार को आये ’अम्बेडकर’

फिर बच्चो कि चुनिया मुनिया
सोमवार को ’नन्ही दुनिया’॥

_______________________________________________________________

नवम्बर २००६ मे पहली पोस्ट डालने के बाद आज अप्रैल २०१० मे हमने सैकड़ा पूरा किया है… अपने आलसीपने पर फ़िर कभी बात करते है… फ़िलहाल बधाई के अलावा आप हमारी गुल्लक मे अपने तजुर्बे की कौडिया डाल सकते है…

ज़िन्दगी का लक्ष्य क्या होना चाहिये?

……

……

Monday, April 12, 2010

दोस्ती की कॉकटेल!!

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जो रेडीमेड नही आता… इस दुनिया मे कदम रखते ही हमे कुछ रिश्ते बनेबनाये मिल जाते है लेकिन हमे दोस्ती के रंग और साईज़ खुद ढूढने होते है…  यहाँ तक कि हमसफ़र भी ज्यादातर घर वाले ही तय करते है, पर दोस्त… दोस्त तो हमे खुद ही ढूढने होते है… इस खोज मे कभी कभी ऐसे लोग मिलते है जो हमारी रिक्त्ता (वोइड) को भरते है और कुछ ऐसे भी मिलते है जो उन छेदो मे उँगलियाँ डाले रहने के शौकीन होते है…

आवारगी
दोस्ती का  एक किस्सा मै घरवालो से अक्सर सुDSC00063नता रहता हू… काफ़ी धुंधला धुंधला मुझे भी याद है… जब एक पूरा दिन रिन्कू और मोनू के साथ मै अपनी लखीमपुर खीरी की गलियो मे घूमता रहा था… उम्र कुछ ८-९ साल के आस पास थी और  न जाने कहाँ से कुछ बड़े नोट हमारे हाथ आ गये थे… बारिश हो रही थी और एक रिक्शे पर हम तीनो बैठ्कर यायावरी के मज़े ले रहे थे…। जहां मन मे आया रुकते थे… जो मन मे आया खाते थे… उम्र के साथ साथ इच्छाये भी कम थी और वो दिन बहुत लम्बा… बस तीन दोस्त सब कुछ उसी दिन पा लेना चाहते थे…
दिन के बाद एक रात थी और उस रात की एक सुबह भी थी… आँख खुली तो मेरे आस पास वो दोनो बैठे हुये थे और मुझे बडे प्यार से देख रहे थे। मम्मी तिल्ली का तेल और मोम मेरी छाती पर घिस रही थी… मेरी साँस फूल रही थी… अस्थमा का एक छोटा सा अटैक था जो मुझे आजतक याद है… 
उस दिन किसी ने हिमालय पर चलने की बात भी की थी। शायद रिक्शे वाले ने कुछ समझा दिया होगा नही तो उस दिन देश को तीन सुधी ’स्वामी’ और मिल गये होते…

विनीत
3405277871_050e44b77b दोस्ती के असल मायने मुझे खुद संजय गाँधी पोस्टग्रेजुएट इन्स्टियूट ऑफ़ मेडिकल साइन्सेज मे समझ आये थे जब मै वहाँ विनीत से मिलने गया था। उसे दिमागी बुखार था और मुझे लगता था कि उसके पास दिमाग ही नही है…
उस दिन वो एकदम शान्त लेटा हुआ था… डाक्टर्स ने कहा था कि वो कोमा मे है… कोमा एक बडी ज़हीन स्टेट है, इन्सान ज़िन्दगी से दूर रहकर भी ज़िन्दगी को करीब से देखता रहता है… और देखता ही रहता है… उसकी तो आँखें  बन्द थी और एक ओक्सिजन मास्क उसे एक एलीयन का लुक दे रहा था… उसे उस हालात मे देखते ही मेरा सारा मज़ाक कही हवा हो गया था… मै और शिरीष बस उसके पास ही बैठे रहे थे… उसको देखते रहे थे… ये वही ’विनीत’ था जो ऑटोरिक्शा से उतरते वक्त सबसे पीछे रह जाता था और हमेशा पूरे पैसे उसे ही देने पडते थे… हाँ, उसके बाद वो तीन-तीन रुपयो के लिये गोमती से नीचे फ़ेकने की धमकिया जरूर देता रहता था…
उस दिन तकरीबन २० साल के, वो दो लडके न जाने किस किस भगवान को याद कर रहे थे, जाने कौन कौन से मन्त्र पढ रहे थे… बस एक ही तमन्ना थी कि वो कमीना बिस्तर से उठ जाये, और हमे गोमती मे फ़ेन्क दे…
लेकिन वो नही उठा… मेरी उन जवान आँखों ने उन जवान साँसों को धीरे धीरे थमते हुये देखा था… और इन सब कुछ मे मै शान्त था.. मेरे आस-पास सब रो रहे थे और मै सिर्फ़ सबको देख रहा था… बस देख रहा था… चिल्लाते, भागते, रोते हुये लोगो को…
उस वक्त मै कोमा मे था…
ये वो समय था जब दोस्ती को कंधो पे शमशान तक छोडा था… दोस्ती को छूआ था… दोस्त के कानो मे दोस्ती के कुछ जुमले भी छोडे थे जैसे “$%$%^&!, चला गया न?”…


मासूम दोस्ती
27651262
NITR हॉस्टल मे दोस्ती के मायने बडे सिम्पल थे… २ रुपये की छोटी गोल्ड जलती थी और फ़िर दोस्त  दोस्ती के कश लेते थे… उस गोल्ड ने वहाँ मुझे ऐसे चन्द लोगो से मिलाया था जो कहीं न कहीं से मुझे कम्पलीट करते थे…
ये वो लोग थे जिन्होने अपनी अपनी स्कालरशिप और एजुकेशन लोन को वोद्का की बोतलो मे बहा दिया था… जो पीने के बाद जितनी जल्दी गालीगलौज करते थे, उतनी ही जल्दी रोते भी थे… वो  ‘बार’ मे एक दूसरे को पीने के नाम पर चैलेन्ज करते थे  और फ़िर हॉस्टल  जाते हुए एक दूसरे को संभालते  थे… ये कभी सडको पर पडे मिलते थे तो कभी हॉस्टल के गार्डेन की खुदी हुयी क्यारियो मे… ये हर लम्हा जीते थे… लेकिन ये सभी उस जहां के सिकन्दर थे.. सब एक से एक गुणी और सब अपने अपने क्षेत्रो के धुरन्धर… लेकिन सब कहीं न कहीं से बहुत अधूरे… और एक दूसरे का साथ उन्हे पूरा करता था।
कालेज छोडते वक्त तो इन गधो ने हद कर दी थी…  ऑटो मे सामान के साथ ये सारे बैठ जाते थे और फ़िर ऑटो एक बीयर शाप के बाहर रुकता था… सब टल्ली होते थे और फ़िर आंसूओं से पूरा रेलवे प्लेटफ़ार्म भीग जाता था… पैसे लेकर रोने वाली रुदालियाँ  भी ऐसे न रोती हो, जैसे ये लोग एक बीयर मे रोते थे और सेन्टीमेन्ट्स तो बस पूछिये मत।

वो कालेज छोडना अभी भी याद है… वो ’रुदालियाँ’ अभी भी याद है… बस अब उस बात के लिये आंसू नही आते बल्कि अपनी हरकतो पर हंसी आती है… गोया, वो हमारी मासूमियत थी या दोस्ती का एक्स्प्लोरेशन?… जो भी था, बहुत प्यारा था… और बहुत ही मासूम।

बोतल मे समुद्र
Image(033)कैम्पस सेलेक्शन शुरु होने मे एक महीना था…और उसी समय ’राउत्रेय’ के भाई की शादी थी। हम सबको तो जाना ही था… आदतन कमीने लोग राउरकेला से कटक तक विदआउट टिकेट गये। वहां से हमे केनरापाडा के एक गाँव मे जाना था… साथ के काफ़ी लोगो का गाँव  का ये पहला अनुभव था…
उडीसा के किसी गाँव  का ये मेरा पहला अनुभव था। वहाँ हिन्दी समझने वाले नाममात्र लोग थे और मुझे सबसे बाते करनी थी… कोशिशे की… और कई जगह सफ़ल भी रहा। खैर…
शादी हुयी… सो-काल्ड शहरी लडके नागिन की धुनो पर गाँव  की कीचड से सनी गलियो मे लोट लोट कर नाचे… और उस गाँव  मे सेलीब्रिटी बन गये… अगली सुबह भैया ने हम लोगो के डेडीकेशन से खुश होकर हमे एक पारादीप ट्रिप स्पान्सर की… दोपहर को कुछ मोटरसाईकिले पारादीप के लिये रवाना हो गयी…
पारादीप मे मैने पहली बार समुद्र देखा था… उसे बाहों मे भरने की कोशिश भी की थी… उसकी बातो को समझने की कोशिश भी की थी… ’सी-राक्स’ पर बैठे हुये मै घंटो ’सी-हमिंग’ सुनता रहा था… और समुद्र की हर लहर मुझसे बीयर की एक घूँट मांगने आती थी… मै एक बूँद दे देता था और वो चली जाती थी जाकर वो बाकी लहरो को बताती थी और फ़िर सब एक एक करके मेरे पास आती थी।
मै भारत की जमी के एक छोर पर खडा होकर काफ़ी खुश था… इस सिरे के बाद से दूर दूर तक बंगाल की खाडी थी… पैरो के नीचे की ज़मीन वहाँ खत्म हो जाती थी और आसमान अकेला हो जाता था…
उस दिन हमने उस समुद्र को बोतल मे कैद कर लिया था… फ़िर हमने उन बोतलो को एक साथ दूर समुद्र के पार फेंका … कोशिश बस इतनी थी कि वो बोतले भारत के बाहर गिरे…
सारी की सारी वही समुद्र मे ही गिरी और खेलने लगी लहरो के साथ… और हमने इस बात की कोई परवाह नही की कि बोतल मे समुद्र था या समुद्र मे बोतले……

दोस्ती के कुछ फ़ेसबुकिये ज़ुमले-
Anurag Arya: जिंदगी का मतलब......
जेब में चंद रुपये ...
दो पुरानी यामहा ओर एक खुली सड़क है ,
जिंदगी का मतलब....
इम्तिहान से पहले की रात ,कभी समझ न आने वाली किताब
ओर पाँच बेवकूफों के बीच बंटी एक सिगरेट है ,
जिंदगी का मतलब
कुछ ग्रीटिंग्स कार्ड्स ,कुछ बेहूदा कविताये.....
लड़किया ओर सिर्फ़ लड़किया है ,
जिंदगी का मतलब
सुबह ३.३० बजे की भूख ......
होस्टल के कमरे में रखा हिटर्स ओर एक मैगी नुडल्स है ,
जिंदगी का मतलब
सर्दियों की एक शाम ,धीमी बारिश ,चार दोस्त
ओर गर्म पानी में मिली व्हिस्की है ,
जिंदगी का मतलब ...
आधी रात को बजे एक मोबाइल में बरसो से रूठे किसी दोस्त की नशे में रुंधी आवाज है
जिंदगी का मतलब ......................................दोस्ती है
Kush Vaishnav: दोस्ती तो वो है कि 'यार गाडी धीरे चला.. '
और सच्ची दोस्ती वो है कि 'भगा साले आगे स्विफ्ट में मस्त माल है..':)